नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने मंगलवार को डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष और साकेत गोखले सहित 10 टीएमसी (TMC) नेताओं को जमानत दे दी। इन नेताओं पर पिछले साल अप्रैल में निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद चुनाव आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है।
पढ़ें :- 'शराब को कहा अलविदा, अब फिटनेस पर फोकस...' युजवेंद्र चहल का IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल (Additional Chief Judicial Magistrate Neha Mittal) ने टीएमसी नेताओं शांतनु सेन, डोला सेन, नदीमुल हक, विवेक गुप्ता, अर्पिता घोष, अबीर रंजन बिस्वास और सुदीप राहा को भी उनके वकील की अर्जी पर राहत दी। नौ टीएमसी नेता अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित थे, जबकि विवेक गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए पेश हुए।