Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : योगी सरकार ने13 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, बहराइच हिंसा के बाद हटाए गए डीआईजी अमरेंद्र सिंह

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने13 आईपीएस अफसरों का किया तबादला, बहराइच हिंसा के बाद हटाए गए डीआईजी अमरेंद्र सिंह

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार की देर रात 13 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। इसमें से कई बीते समय से साइड लाइन बताए जा रहे थे। आईपीएस अमित पाठक (IPS Amit Pathak) को देवीपाटन परिक्षेत्र का डीआईजी (DIG of Devipatan Zone) बनाया गया है। वह अमरेंद्र कुमार (Amarendra Singh) की जगह लेंगे। माना जा रहा है कि बहराइच हिंसा (Bahraich Violence) के बाद ऐसा किया गया। इसके अलावा लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी (Lucknow’s Joint Police Commissioner Akash Kulhari) को हटाकर लोक शिकायत भेजा गया है। संजय सिंघल के केंद्र प्रतिनियुक्त पर जाने के बाद स्थापना की जिम्मेदारी गृह सचिव संजीव गुप्ता को दी गई है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मालूम हो कि वर्ष 2007 के तेजतर्रार आईपीएस अमित पाठक को लोक शिकायत से देवीपाटन परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। वहीं लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध आकाश कुलहरी को हटाकर लोक शिकायत भेज दिया गया है। सरकार ने यूपी पुलिस विभाग में अहम पदों में से एक स्थापना की जिम्मेदारी गृह सचिव संजीव गुप्ता को दी है. इससे पहले इस पद पर संजय सिंह तैनात थे, लेकिन उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने के बाद यह पद खाली था। जेएसओ एन रविन्द्र को एडीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

आईजी मेरठ निचिकेता झा को गृह सचिव बनाया गया है। आईजी बस्ती आरके भारद्वाज को आईजी भवन कल्याण, डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह को डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय, दिनेश कुमार पी को नोएडा पुलिस कमिशनरेट से डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र, बबलू कुमार को नोएडा पुलिस कमिशनरेट से जॉइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम लखनऊ, आगरा पुलिस कमिश्नरेट से केशव कुमार चौधरी को झांसी परिक्षेत्र का DIG बनाया गया है.

 

डीआईजी अभिसूचना मुख्यालय संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा, डीआईजी झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी को मेरठ परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय नोयडा बनाया गया है।

Advertisement