Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 16 june 2022 ka panchang : आज के दिन करें देव गुरु बृहस्पति की पूजा, बन रहा है ये शुभ योग

16 june 2022 ka panchang : आज के दिन करें देव गुरु बृहस्पति की पूजा, बन रहा है ये शुभ योग

By अनूप कुमार 
Updated Date

16 june 2022 ka panchang : हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह से प्रारंभ होने वाले वर्ष का चौथा महीना आषाढ़ है। इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है क्यों कि इस समय भारत में काफी वर्षा होती है। आषाढ़ माह 15 जून को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर 13 जुलाई दिन बुधवार को समाप्त होगा।आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

दिनांक
16 जून 2022
दिवस
गुरुवार
माह
आषाढ़,कृष्ण पक्ष
तिथि
द्वितीया
सूर्योदय
05:23 am
सूर्यास्त
07:21 pm
नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि
मिथुन
चन्द्र राशि
धनु
करण
गरज
योग
ब्रम्ह

Advertisement