Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nigeria: नाइजीरिया के मस्जिद में भीतर भीषण गोलीबारी से 18 लोगों की मौत, हमलावर फरार

Nigeria: नाइजीरिया के मस्जिद में भीतर भीषण गोलीबारी से 18 लोगों की मौत, हमलावर फरार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nigeria: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें नमाज पढ़ने आए 18 लोगों की मौत हो गई। यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ। हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

पढ़ें :- Uk Court : नीरव मोदी को फिर लगा तगड़ा झटका , जमानत अर्जी खारिज

खबरों के अनुसार,हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहा समुदाय के बीच संघर्ष से जुड़ा है। नाइजीरिया पर हुए इस ताजा हमले से पता चलता है कि देश की सुरक्षा स्थिति कितनी खराब हो गई है। नाइजीरिया के उत्तरपश्चिमी और मध्य क्षेत्र के अधिकतर राज्यों का यही हाल है। खासतौर पर उत्तरपश्चिमी क्षेत्र में हिंसा में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।

बंदूकधारियों की संख्या अक्सर समुदायों की सुरक्षा करने वाले कर्मियों से अधिक होती है। जिसके चलते बंदूकधारी आराम में अपराध को अंजाम तक पहुंचा देते हैं।

Advertisement