Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. सिर्फ ₹5 के खर्च में 1.5GB से ज्यादा डेटा, 100 SMS और फ्री कॉलिंग; धूम मचा रहा 1 साल वाला यह रिचार्ज प्लान

सिर्फ ₹5 के खर्च में 1.5GB से ज्यादा डेटा, 100 SMS और फ्री कॉलिंग; धूम मचा रहा 1 साल वाला यह रिचार्ज प्लान

By Abhimanyu 
Updated Date

Best Annual Plan: देश की निजी टेलीकॉम कंपनियों ने जब से अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं, उसके बाद से यूजर्स की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। इसका असर उनके यूजर बेस पर भी पड़ रहा है। करोड़ों यूजर्स अब बीएसएनएल का रुख कर चुके हैं। जिसकी एक बड़ी वजह सस्ते रिचार्ज प्लान हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, दूसरी कंपनियों की तुलना में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए सस्ते और ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करता है। हम इस लेख में एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं जोकि एक साल की वैलिडिटी के साथ खूब सारा डेटा और कॉलिंग का बेनिफिट के साथ आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 5 रुपये का खर्च पड़ता है।

बीएसएनएल का 1,999 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 600GB डेटा और फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है. यूजर्स देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा वैलिडिटी के दौरान 100 SMS भी प्रतिदिन ऑफर किए जा रहे हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं।

एयरटेल और जियो के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें तो एयरटेल 3,599 और 3,999 रुपये में दो प्लान ऑफर करती है। इनमें क्रमश: रोजाना 2GB और 2.5GB डेटा के साथ कुछ दूसरे बेनिफिट मिलते हैं, जबकि जियो के प्लान 3,599 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS, फ्री कॉलिंग, कुछ कूपन और दूसरे बेनिफिट मिल रहे हैं।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Advertisement