Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. गाना गाते वक्त 2 महिलाओं ने खोया आपा, VIDEO देख लोग बोले-वैक्सीन का रिएक्शन

गाना गाते वक्त 2 महिलाओं ने खोया आपा, VIDEO देख लोग बोले-वैक्सीन का रिएक्शन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल में उन्होंने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

यह वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 30 सेकेंड के वीडियो में आप देखेंगे कि दो महिला कलाकार स्टेज पर सिंगिंग परफॉर्मेंस दे रही हैं दोनों साथ बैठकर गाना गा रही हैं। लेकिन, दोनों इतने जोश में गा रही हैं, दोनों गाते हुए इतनी खो गईं हैं कि उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो वे अपने होश खो बैठीं हैं।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

हर्ष गोयनका ने इस वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा है, ‘वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के बाद।’ लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भांग का नशा जोगिरा सा रा रा।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वैक्सीन का रिएक्शन।’

Advertisement