Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैली में बवाल के बाद 200 लोग पुलिस हिरासत में, CCTV के जरिए हो रही शिनाख्त

ट्रैक्टर रैली में बवाल के बाद 200 लोग पुलिस हिरासत में, CCTV के जरिए हो रही शिनाख्त

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर निकली ट्रैक्टर रैली में जमकर बवाल हुए। प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर अपना झंडा लहरा दिया। यही नहीं पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने का वादा किया था, मगर यह वादा खोखला साबित हुआ। दिल्ली में दिनभर चारों तरफ बवाल और झड़पें होती रहीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ऐसा उत्पात मचेगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

मगर हकीकत तो यही है कि 26 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने ऐसा बवाल काटा, जिसकी गूंज काफी समय तक सुनाई देगी। दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 200 लोगों को हिरासत में लिया।

जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ कर 313 हो गई है। अब तक इस मामले में 22 एफआईआर दर्ज की हैं। माना जा रहा है कि अभी और एफआईआर दर्ज की जाएंगी।

 

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement