नई दिल्ली। नेपाल त्रासदी (Nepal Tragedy) के बीच चीन में अभी-अभी 5.1 तीब्रता से भूकंप आया है। चीन के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में धरती कांपी है। नेपाल से सटे चीन में यह भूकंप शुक्रवार को आया। इसके झटकों ने लोगों को डरा दिया। वहीं, भारत के मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। चीन में आए भूकंप (China Earthquake) की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 थी तो वहीं मणिपुर में 3.6. फिलहाल, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
पढ़ें :- China Earthquake: चीन में आया विनाशकारी भूकंप; कम से कम 7 लोग घायल, 110 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (China Earthquake Networks Center) के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) के लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, भारत के मणिपुर राज्य में भी भूकंप आया। मणिपुर में 10 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।