5 Star Safety Rating Car : सुरक्ष मानक के टेस्ट में हुंडई वरना पास हो गई। Bharat NCAP में इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। इस सेडान कार में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 28.22 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में इसे 49 में से 44 पॉइंट्स मिले हैं।
पढ़ें :- 137 मिलियन व्यूज वाले 2 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा
प्री-फेसलिफ्ट मॉडल
क्रैश टेस्ट HX8 1.5T DCT और HX8 1.5P CVT वेरिएंट पर किया गया था, लेकिन यह रेटिंग कार के सभी वेरिएंट पर लागू होगी। इससे पहले Verna के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को साल 2023 में Global NCAP क्रैश टेस्ट में भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
एडल्ट सेफ्टी
Bharat NCAP के फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली। वहीं, छाती, पैरों की हड्डियों (Tibiae) और पैरों को पर्याप्त (Adequate) सुरक्षा दी गई। हालांकि, ड्राइवर के पेल्विस और जांघों को मामूली सुरक्षा मिली है।
साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट
को-ड्राइवर के मामले में भी पेल्विस और जांघों की सुरक्षा का लेवल ऐसा ही रहा। साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में सिर, पेट और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती को पर्याप्त (Adequate) सुरक्षा मिली। वहीं, साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में शरीर के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को अच्छी सुरक्षा मिली और कार को ‘OK’ करार दिया गया।
चाइल्ड सेफ्टी
बच्चों की सुरक्षा के मामले में Hyundai Verna ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट पर रखा गया था।
दोनों डमी ने फ्रंटल क्रैश टेस्ट में 8 में से 8 और साइड क्रैश टेस्ट में 4 में से 4 पॉइंट्स हासिल किए। इस तरह कार को डायनामिक चाइल्ड प्रोटेक्शन में पूरे 24 पॉइंट्स मिले।
पढ़ें :- Mahindra XEV 9S undergoes crash test : महिंद्रा XEV 9S का हुआ, मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
Verna के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रियर डिफॉगर, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ABS के साथ EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। वहीं, टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं।