Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से बंद! प्रदर्शनों के चलते पुलिस ने लिखा पत्र, देखें स्टेशनों की सूची

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से बंद! प्रदर्शनों के चलते पुलिस ने लिखा पत्र, देखें स्टेशनों की सूची

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अधिकारियों को भेजा गया है। डीएमआरसी (DMRC)  की ओर से इस पर अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

पढ़ें :- CJP को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की क्यों नहीं मिली इजाजत? दिल्ली पुलिस ने बताई ये वजह

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि, यात्रियों को इंटरचेंज सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति होगी। इसका मतलब है कि यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे। लेकिन वे स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। साथ ही, इन स्टेशनों में प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

पढ़ें :- UPMSCL ने मेडिकल किट खरीद में किया बड़ा घोटाला, 15 लाख का हुआ टेंडर जारी हो गया 15 करोड़ का ऑर्डर, अब GM सुगंधा शर्मा बर्खास्त
Advertisement