Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेगा सायरन और बिजली होगी गुल

यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेगा सायरन और बिजली होगी गुल

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Blackout Mock Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज (रविवार) शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। युद्ध और आपातकालीन हालात से निपटने के लिए ये बड़ा मॉक एक्सरसाइज होने जा रही है। इस दौरान सारण बजेंगे और कई इलाकों में बिजली गुल रहने वाली है। इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य और आपदा राहत टीमें आपात स्थिति लेकर अपनी तैयारियां दिखाएंगी।

पढ़ें :- सात फेरों से पहले पहुंची महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, सामूहिक विवाह समारोह में मचा बवाल, रोने लगी दुल्हन

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। अंधेरा ब्लैकआउट के दौरान शहरों में कुछ देर के लिए छाएगा, और प्रशासनिक टीमें अलर्ट पर रहेंगी। कई इलाकों में सायरन की आवाज सुनने को मिलेगी और बिजली होगी। हवाई हमले की चेतावनी का सायरन 2 मिनट तक बजेगा । लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन होगा।

बताया जा रहा है कि करीब 75 जिलों में 1 लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की बड़ा मॉक एक्सरसाइज में तैयारियों की परीक्षा होगी। सायरन बजते ही लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचेंगे, और प्रशासन आपातकालीन तैयारियों को परखेगा। इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए शासन की ओर से उप नियंत्रकों/जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं। प्रदेश के समस्‍त जिलों में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा SDMA, DDMA, SDRF, NDRF, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ सम्मिलित रूप से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा।

Advertisement