Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत

पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शुक्रवार शाम बीसलपुर पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

पढ़ें :- यूपी सरकार अन्नदाता किसान व उनके आश्रितों के साथ सदैव खड़ी है और हर संभव सहयोग के लिए दृढ़संकल्पित: सीएम योगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार शाम बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मछवाखेड़ा गांव के पास यह दुर्घटना हुई। बरखेड़ा थाने के प्रभारी एसएसओ प्रदीप कुमार विश्वोई ने मीडिया को बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। औपचारिक शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार बरखेड़ा के बर्रामऊ गांव के रहने वाले विनोद कुमार 26 साल अपनी पत्नी राखी और दो बच्चों और साले के साथ बहेड़ी क्षेत्र के दियुरनिया गांव से लौट रहे थे। मछवाखेड़ा गांव के पास बीसलपुर की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जर्बरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से विनोद और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद की पत्नी और बेटे को गंभीर चोटें आई और उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी राखी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की आगे की जांच कर रही है।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करने का दिया आदेश
Advertisement