उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार सुबह आग लगने से श्रद्धलुओं में हड़कंप मच गया। मंदिर के गेट नंबर 1 अवंतिका गेट के नियंत्रण कक्ष के ऊपर सोलर पैनल के कंट्रोल और बैटरी में आग लगी। यह महाकाल मंदिर की छत पर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से वहां सामान जलकर खाक हो गया।
पढ़ें :- भूखे मरने से अच्छा अपने गांव लौट जाएं...,कोराना जैसे दौर का सताने लगा मजदूरों को डर, बोले-जब तक गैस की स्थिति सामान्य न होगी वापस नहीं आएंगे
Video Viral- महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार सुबह आग लगने से श्रद्धलुओं में हड़कंप मच गया। मंदिर के गेट नंबर 1 अवंतिका गेट के नियंत्रण कक्ष के ऊपर सोलर पैनल के कंट्रोल और बैटरी में आग लगी। pic.twitter.com/SNr08PJQKp
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) May 5, 2025
घटना के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने से रोक दिया गया था। आग पर काबू पाने के बाद महाकाल मंदिर के गेट को फिर से खोल दिया गया है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि नियंत्रण कक्ष की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरी में आग लग गई थी। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। तत्काल फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। एसपी प्रदीप शर्मा और कलेक्टर रोशन सिंह भी मौक पर पहुंच गए थे।
पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव
जिस जगह आग लगी वो श्रीमहाकाल महालोक के बहुत नजदीक है और यहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किंट से लगी है। आग से निकलने वाला धुआं आसमान में बहुत दूर से दिखाई दे रहा था।