पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी और पुलिस दोनों को थाने लेकर चली गई। तीन बच्चों की मां थाने में अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। लाचार पति पत्नी की जिद के आगे मजबूर हो गया। दिल पर पत्थर रखकर बच्चों को अपने पास रख लिया और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया। इस दौरान मौजूद बच्चे अपनी मां को किसी और के साथ जाते देख बिलख पड़े तो लोगों की आंखों से भी आंसू गिरने लगे।
पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी
बताया जा रहा है कि महिला का पति कुछ दिन पहले बाहर से अपने घर लौटा था। उसे नहीं पता था कि पत्नी का कहीं चक्कर चल रहा है। सोमवार की रात पति गर्मी और उमस के कारण छत पर सोने चला गया। इधर महिला ने अपने प्रेमी को कमरे में बुला लिया। इस बीच किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनाई दी तो परिजन जग गए। पति भी नीचे आ गया और कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों को एक साथ देख दंग रह गया। हंगामा शुरू हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर चली गई। वहां दोनों के परिजनों ने सुलह-समझौते की बात कही, लेकिन महिला ने प्रेमी से अलग होने की बात स्वीकार नहीं की। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर लाचार हो गए पति ने बच्चों को अपने पास रोक लिया और महिला को प्रेमी संग जाने दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग हैं। दोनों के परिजनों की सहमति से महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
मां से बिछड़ रोने लगे बच्चे तो भर आईं आंखें
पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे
जब महिला अपने प्रेमी के संग जाने लगी तो चार, छह और आठ वर्ष के उसके तीनों बच्चे दहाड़ें मार रोने लगे। यह देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं, लेकिन महिला ने अपना फैसला नहीं बदला।