Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बेटा होने की भविष्यवाणी गलत निकली तो मुस्लिम बाप-बेटे ने की पुजारी की हत्या, फिर हिन्दू शख्स को फंसाने की रची साजिश

बेटा होने की भविष्यवाणी गलत निकली तो मुस्लिम बाप-बेटे ने की पुजारी की हत्या, फिर हिन्दू शख्स को फंसाने की रची साजिश

By Abhimanyu 
Updated Date

Muzaffarnagar Priest Murder Case : यूपी के मुजफ्फरनगर में 81 साल के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी ने करीब डेढ़ महीने पहले एक मुस्लिम परिवार में बेटा होने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन, उनके घर बेटी हुई। इस बात से नाराज आरोपियों का पुजारी से विवाद हुआ और हत्या की साजिश डाली गयी। आरोपियों ने इस मामले में एक हिन्दू शख्स को फंसाने की कोशिश भी की।

पढ़ें :- मेरठ हत्याकांड: ‘जैसे बेटे को तड़पाया, वैसे ही तड़पे’, अमित की मां ने रविता-अमरदीप के लिए मांगी फांसी

जानकारी के अनुसार, यह मामला भौराकलां थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक शिव मंदिर परिसर में पुजारी स्वामी देवानंद भारती की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही हाशिम और उसके बेटे जीशान को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पुजारी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले जीशान की पत्नी के बच्चे का जन्म होना था। इस दौरान पुजारी स्वामी देवानंद भारती ने बेटा होने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन जब बेटी पैदा हुई, तो हाशिम और जीशान की पुजारी से विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद दोनों ने पुजारी की हत्या की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने हत्या के मामले में हरेंद्र नाम के एक पड़ोसी को फंसाने की भी कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, हाशिम और उसके बेटे जीशान का गांव के हरेंद्र नाम के व्यक्ति से भी विवाद था। ऐसे में दोनों ने पुजारी की हत्या के मामले में उसे फंसाने योजना बनायी। आरोप है कि पिता-पुत्र ने पड़ोसी देवेंद्र के फोन से उसकी फोटो निकाली और उसे पुजारी की हत्या के बाद घटनास्थल पर फेंक दिया। जिससे पुलिस का शक हरेंद्र पर जाए और जांच प्रभावित हो। इस मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कई टीमें बनाईं। तकनीकी मदद और यक्ष ऐप से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ी। इसके बाद हाशिम और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि आरोपियों के पास से पुजारी की हत्या में इस्तेमाल की गई एक बाइर, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement