नई दिल्ली। खगोलीय घटनाओं (Astronomical Events) में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए फरवरी का माह बेहद खास होने वाला है। इस महीने अंतरिक्ष में कई रोमांचक खगोलीय घटनाएं (Astronomical Events) घटने वाली हैं। इन होने वाली घटनाओं पर खगोलविदों ने नजर बनाकर रखी हुई है।
पढ़ें :- 'भारतीय अर्थव्यवस्था आर्थिक तबाही के कगार पर', 'एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत' , कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी
फरवरी महीने के आखिरी में हमारे सौर मंडल (Solar System) के ग्रहों का एक शानदार नजारा दिखेगा। 28 फरवरी को रात को आसमान में ग्रहों की परेड नजर आएगा। आसमान में छह ग्रहों को एक लाइन में देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के बाद शाम के आसमान में छह ग्रह बृहस्पति (Jupiter), यूरेनस (Uranus), नेपच्यून (Neptune), बुध (Mercury), शनि (Saturn) और शुक्र एक लाइन में नजर आएंगे।
ग्रहों की परेड का यह नजारा अमेरिका (USA) , कनाडा (Canada), मेक्सिको (Mexico), यूरोप (Europe) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ भारत (India) में भी नजर आएगा। बुध, शुक्र, शनि और बृहस्पति को बिना किसी उपकरण के देख सकते हैं, जबकि यूरेनस और नेपच्यून के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।