Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-कबूतरों का शिकार करने पोल पर चढ़ा सांप और बिजली का करंट लगने से मौके पर मौत

Video-कबूतरों का शिकार करने पोल पर चढ़ा सांप और बिजली का करंट लगने से मौके पर मौत

By santosh singh 
Updated Date

पेरू। पेरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कबूतरों का शिकार (Hunt Pigeons) करने की कोशिश एक बोआ कॉन्स्ट्रिक्टर सांप (Boa Constrictor Snake ) की जान पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि सांप कबूतरों तक पहुंचने के लिए बिजली के तारों पर चढ़ गया।

पढ़ें :- बिहार के मधुरेंद्र ने तीन घंटे में नाना पाटेकर को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर उकेरी उनकी तस्वीर

हॉई वोल्टेज बिजली (High-Voltage Electricity) के तारों के संपर्क में आते ही सांप को जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

पढ़ें :- ‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ (PDA) में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, NDA का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’ : सीएम योगी

बता दें कि वीडियो में सांप को बिजली के तारों पर कबूतर शिकार करते देखा जा सकता है। घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे प्रकृति और शहरी इलाकों में वन्यजीवों के सामने आने वाले खतरों का चौंकाने वाला उदाहरण बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यह घटना पेरू की बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो (Viral Video) से जुड़ी घटना की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी के आधार पर नहीं हो सकी है।

Advertisement