Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, दो बच्चों सहित तीन लोग घायल, उर्स का मेला देख कर लौट रहा था परिवार

ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, दो बच्चों सहित तीन लोग घायल, उर्स का मेला देख कर लौट रहा था परिवार

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले वालों चार पुरुष और दो महिलाएं सामिल है। वहीं घायलों में दो बच्चे है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये

पटना के बिहटा क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी मौके पर चीख—पुकार मच गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में एक ही परिवार के सदस्य बैठे हुए थे और सभी भोजपुर के रहने वाले हैं। सभी सदस्य मनेर में उर्स मेला घूमने के बाद सभी लोग ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि कुछ मृतक ऑटो में ही फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को बाहर निकाला। वहीं हादसे में घायल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसा बिहटा के लेखन टोला में हुआ है। तीनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

Advertisement