Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पश्चिम बंगाल की एक महिला और उसका साथी कुशीनगर में गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाने की कर रहे थे कोशिश

पश्चिम बंगाल की एक महिला और उसका साथी कुशीनगर में गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनवाने की कर रहे थे कोशिश

By Sushil Sah 
Updated Date

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रही पश्चिम बंगाल की एक महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको ब​ता दें कि यह पुलिस की पूरी कार्रवाई कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में की गई है।

पढ़ें :- हापुड़ में यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह दो संदिग्धों को दबोचा, गहन पूछताछ जारी

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान खुला राज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है। वह पिछले करीब 15 वर्षों से कप्तानगंज इलाके में रह रही थी। महिला ने विदेश जाने के उद्देश्य से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ उसने जो मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज संलग्न किए थे, वे पूरी तरह से फर्जी थे। पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पुलिस और खुफिया विभाग को दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जब इन प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच की गई, तो महिला की जालसाजी पकड़ी गई।

सहयोगी समेत दोनों आरोपी भेजे गए जेल

इस मामले का खुलासा होने के बाद कप्तानगंज थाना पुलिस तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने महिला के लिए ये फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पढ़ें :- जमीन के लालच में हद पार, मृत पिता के शव से लगवाया अंगूठा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बड़े रैकेट की आशंका, जांच जारी

आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन अब इस मामले की काफी गहराई से छानबीन कर रहा है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि इलाके में फर्जी दस्तावेज और मार्कशीट बनाने वाला कोई बड़ा संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। पुलिस इस इस खेल में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है। साथ ही ये भी पता लगा रही हैं कि अब तक ऐसे कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं।

Advertisement