Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने बूते पर लड़ेगी, नहीं करेगी गठबंधन

दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने बूते पर लड़ेगी, नहीं करेगी गठबंधन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) अपने दम पर लड़ेगी। उसका किसी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। यह बात दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय (Gopal Rai) ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से सिर्फ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) तक गठबंधन था। पार्टी ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) जेल में हैं।

पढ़ें :- बसपा नेता आकाश आनंद बोले- CM आतिशी की आस्था संविधान से ज्यादा केजरीवाल के प्रति, ये दिल्ली की जनता के साथ धोखा

बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने गठबंधन के तहत लोकसभा का चुनाव लड़ा। दिल्ली के अलावा गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी लोकसभा चुनाव के गठबंधन हुआ। दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। पंजाब में पार्टी अकेले चुनाव लड़ी। वहां आप को तीन लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।

इसके साथ ही गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि आज विधायकों के साथ मीटिंग हुई है। परसों सभी पार्षदों के साथ बैठक होगी और 13 जून को दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक होगी। आचार संहिता के कारण विकास कार्य रुके हुए थे। फैसला हुआ है कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को विधायक अपने इलाक़ों में विकास कार्यों को लेकर काम करेंगे।

Advertisement