AAP candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को और ज्यादा तेज कर दी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज
प्रत्याशियों के नाम के एलान से पहले आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक हुई। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया।
First list of AAP candidates for Delhi Elections is OUT
All the best to all the candidates
फिर लायेंगे केजरीवाल !
#PhirLayengeKejriwal pic.twitter.com/YTbnqpzqEC पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
— AAP (@AamAadmiParty) November 21, 2024
बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। हालांकि, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
इन प्रत्याशियों को मिला टिकट
छतरपुर- ब्रह्मा सिंह
किराड़ी- अनिल झा
विश्वास नगर- दीपक सिंघला
रोहतास नगर- सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर – BB त्यागी
बदरपुर- राम सिंह
सीलमपुर- जुबैर चौधरी
सीमापुरी- वीर सिंह धींगान
घोंडा- गौरव शर्मा
करावल नगर- मनोज त्यागी
मटियाला – सोमेश शौकीन
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?