Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP ने संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ?

विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP ने संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ?

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आप पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (AAP’s Rajya Sabha MP Sanjeev Arora)  ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से विधायक का चुनाव लड़ने का टिकट दिया है। स्थानीय विधायक की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए अब राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है।

आप ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा उप-चुनाव में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Rajya Sabha MP Sanjeev Arora)  को उम्मीदवार बनाया है। लुधियाना वेस्ट से पार्टी विधायक रहे गुरप्रीत सिंह गोगी की 10 जनवरी को मौत हो गई थी।

संजीव अरोड़ा को उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने से इस बात की चर्चा और तेज हो गई है कि क्या आप पार्टी उनकी जगह अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज किया है। आपको बता दें कि संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 2028 तक है।

दिलचस्प है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली में संजीव अरोड़ा को पंडारा पार्क में आवंटित सांसद आवास में ही रह रहे हैं। संजीव अरोड़ा 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 2028 में खत्म होने वाला है, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें संसद से इस्तीफा देना होगा। उस स्थिति में उनकी खाली सीट केजरीवाल को आवंटित की जा सकती है, हालंकि पार्टी की तरफ से कहा गया है कि केजरीवाल राज्यसभा में नहीं जाएंगे।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

 

Advertisement