Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सात माह से फरार AAP विधायक पठानमाजरा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का है आरोप

सात माह से फरार AAP विधायक पठानमाजरा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का है आरोप

By santosh singh 
Updated Date

पटियाला/ग्वालियर: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक को रेप और धोखेबाजी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। 25 मार्च को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 6 महीने से अधिक समय से फरार हुए विधायक को मध्य प्रदेश से धर दबोचा।

पढ़ें :- Viral-गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 Kiss, पुलिस ने ब्यॉफ्रेंड रोककर 5,500 रुपये का काटा चालान और दी ये सजा

बता दें कि पंजाब की सियासत में आज उस वक्त बड़ा धमाका हुआ जब पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पिछले 7 महीनों से फरार चल रहे सनौर (पटियाला) से आम आदमी पार्टी के विधायक ‘हरमीत सिंह पठानमाजरा’ (Punjab AAP MLA Harmit Singh Pathanmajra)  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे (Gwalior-Shivpuri Highway) पर एक गुप्त ऑपरेशन के तहत की।

ज़ीरकपुर की एक महिला ने विधायक पर शादी का झांसा देकर रेप करने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। सितंबर 2025 में FIR दर्ज होने के बाद से ही पठानमाजरा फरार थे। अदालत ने उन्हें ‘घोषित अपराधी’ करार दिया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक भाग गए थे ऑस्ट्रेलिया

रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। हाल ही में भारत लौटने पर पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस (होटल वाई-फाई के उपयोग) के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की।

पढ़ें :- Viral-मध्य प्रदेश में करीब 22 साल से बीजेपी सत्ता में, जान पर खेलकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे, कांग्रेस बोली-ये है विकास

हिरासत से हुए थे फरार , गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल 2 सितंबर को वह हरियाणा के करनाल में पुलिस की गिरफ्त से नाटकीय ढंग से भाग निकले थे। विपक्ष इस गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हमलावर है। पिछले 48 घंटों में यह AAP के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी है (इससे पहले पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को पंजाब वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी ‘गगनदीप सिंह रंधावा’ की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था)। पंजाब पुलिस अब पठानमाजरा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटियाला पहुंच रही है, जहाँ उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

Advertisement