Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अभिजीत दीपके, बोले- पीएम मोदी पूरी दिल्ली बंद करने को तैयार , लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को नहीं

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अभिजीत दीपके, बोले- पीएम मोदी पूरी दिल्ली बंद करने को तैयार , लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को नहीं

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बार फिर 23 जुलाई को सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के फैसला किया है। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) ने प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर निशाना साधा है। अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने सोशल मीडिया लिखा कि मोदी पूरी दिल्ली बंद करने को तैयार हैं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को हटाने को नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है, लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही।

पढ़ें :- बिहार से शुरु हुआ SIR अब जब दिल्ली में दस्तक दे चुका है, तब सत्ताधीशों को पता चला कि कांग्रेस पहले दिन से इसे खामियों से भरा क्यों कह रही थी: खरगे

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र गुरुवार सुबह 7:30 बजे से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में DMRC ने सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी। DMRC के अनुसार, राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस, आईटीओ, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

पढ़ें :- होमगार्ड भर्ती में दौड़ते-दौड़ते थमी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर शिवम यादव की सांसें, संजय सिंह बोले-यूपी में बेरोजगारी का ये है आलम
Advertisement