AC blast in Medical College in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में एसी ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। आग मेरठ मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड में लगे एसी में फटने से लगी। आग पर काबू पा लिया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे लाला लाजपत मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर में एसी फट गया। जिसकी वजह से भीषण आग लग गई। आग गायनी ऑपरेशन थिएटर में लगी। ऑपरेशन थिएटर में उस वक्त कोई मौजूद नही था। धीरे धीरे धुआं फैलने लगा। अचानक हॉस्पिटल में आग लगने से हड़कंप मच गया।
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में AC में आग लगने के बाद जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गई।
ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं pic.twitter.com/tONuDiVzmE
— Vandana Meena (@vannumeena0) May 31, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायर की क्षमता एसी से कम थी, दो वायरिंग में छह एसी चल रहे थे। जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया और एसी में ब्लास्ट हो गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।