दिल्ली में वेलकम के कबीरनगर में दो मंजिला इमारत ढहने से हादसा हो गया। हादसे में दो लोगो की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमारत ढहने से मलबे में 3 मजदूर दब गए।
पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव
अधिकारियों का कहना है कि बचाव टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अरशद उम्र तीस साल और तौहीद की उम्र 20 साल बताई जा रही है।
जबकि घटना में तीसरा मजदूर गंभीर रुप से घायल है। इमारत में काम करने वाले तीनों मजदूर कबीरनगर के निवासी थे। अधिकारियों के अनुसार मामले में जांच चल रही है कानूनी कार्रवाई की जाएगी।