Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध

बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले- शुद्ध देशी-घी के नाम पर मिलावट कर बेचा जा रहा है ज़हर, तो ये है दंडनीय अपराध

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कैसरगंज लोकसभा सीट (Kaiserganj Lok Sabha seat) से बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के बयान का समर्थन किया है। बृजभूषण ने पतंजलि उत्पादों में मिलावट को लेकर बयान दिया था। आचार्य कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ और ‘फेसबुक’ पर बृजभूषण के बयान को पोस्ट कर यह समर्थन जताया है।

पढ़ें :- बाबा रामदेव का बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत पर पलटवार, बोले-'मैं ओछे लोगों पर नहीं करता टिप्पणी'

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज शनिवार दोपहर 12 बजे लिखा कि यह मामला बहुत गंभीर और संवेदनशील है। यह सीधे लोगों की जिंदगी और मौत से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह एक जिम्मेदार और देशभक्त नेता हैं। वे संत महात्माओं का सम्मान करते हैं। अगर वे मानते हैं कि शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावट कर जहर बेचा जा रहा है, तो यह बड़ा पाप और दंडनीय अपराध है।

पढ़ें :- Women Wrestlers Harassment : राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के शोषण मामले में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

आचार्य कृष्णम ने अपनी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को भी टैग किया है। दरअसल, पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा दायर किए गए 50 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे को लेकर मीडिया से बात की थी।

कैसरगंज से बीजेपी (BJP) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने कहा कि यदि अदालत उन्हें सजा देती है और जेल भेजती है, तो वे जमानत नहीं करवाएंगे। उन्होंने अपने आवास विश्नोहरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे देशहित के लिए जेल जाने को तैयार हैं, जिससे नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी।

उन्होंने नकली मिठाई, मावा, खोया, दही और तेल की बिक्री पर चिंता जताई और लोगों को इस विषय में जागरूक होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पतंजलि के उत्पादों, विशेषकर घी के बारे में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके घी का उत्पादन सीमित है और इसकी कीमत पहले दो हजार रुपये थी, जिसे अब तीन हजार रुपये से अधिक करने की योजना है।

बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  की कंपनी ने बृजभूषण के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 15 सितंबर को हुई थी, जिसमें बृजभूषण के वकील ने और समय मांगा है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। यह मामला बृजभूषण द्वारा पतंजलि के घी को ‘नकली’ कहने से जुड़ा है।

दोनों के बीच पुराना है विवाद

पिछले साल भी उन्होंने पतंजलि के घी को नकली बताते हुए लोगों से गाय या भैंस पालने की अपील की थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था। 2025 में पिथौरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पतंजलि पर जुर्माना लगाया था, क्योंकि घी मानकों के अनुसार नहीं था। बृजभूषण और बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बीच विवाद पुराना है।

उन्होंने पहले भी नकली घी पर बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध दूध और घी की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि कनाडा से कचरा लाकर रिफाइन करके यहां बेचा जा रहा है। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के कई प्रोडक्ट बंद हो चुके हैं, केवल चड्डी बची है। उन्होंने कहा कि वे चर्चा में रहने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि वे जेल जाते हैं, तो इससे जनता में जागरूकता फैलेगी और लोग नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ उठ खड़े होंगे।

Advertisement