1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बाबा रामदेव का बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत पर पलटवार, बोले-‘मैं ओछे लोगों पर नहीं करता टिप्पणी’

बाबा रामदेव का बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत पर पलटवार, बोले-‘मैं ओछे लोगों पर नहीं करता टिप्पणी’

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले (Haridwar District) में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' (One Nation One Election)  सम्मेलन के बाद बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) और भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (BJP MP and Bollywood actress Kangana Ranaut) के बयानों पर निशाना साधा है।

By santosh singh 
Updated Date

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले (Haridwar District) में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election)  सम्मेलन के बाद बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) और भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (BJP MP and Bollywood actress Kangana Ranaut) के बयानों पर निशाना साधा है। दोनों के बयान पर सवाल पूछे जाने पर रामदेव ने कहा कि रामदेव क्या है? यह पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

पढ़ें :- बृजभूषण सिंह का बाबा रामदेव पर तीखा हमला, बोले-आंदोलन की बात करने वाले मैदान में आएं, आज भी लोग भूले नहीं कि वे सलवार-सूट पहन कैसे भागे थे?

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) हरिद्वार के श्री जी वाटिका में आयोजित ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) सम्मेलन में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर स्वामी रामदेव से सवाल पूछा। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने कहा कि वे इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव क्या हैं और उनका योगदान क्या है, यह पूरा देश जानता है। मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

बताते चलें कि बीते दिन बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Former BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh)  ने बाब रामदेव (Baba Ramdev)  की आंदोलन वाली चेतावनी पर तंज कसा था। बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने कुछ दिनों पहले सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि अगर हालात नहीं सुधरे तो ऐसा न हो कि उन्हें आंदोलन करना पड़ जाए। इस पर बृज भूषण शरण सिंह ने तंज कसा था। उन्होंने सवाल किया था कि क्या उनमें आंदोलन करने की क्षमता है।

वहीं, अगर कंगना रनौत की बात करें तो कंगना रनौत के ‘Gen Z’ को ‘गटर जेनरेशन’ कहने वाले बयान पर बाबा रामदेव (Baba Ramdev)  ने आपत्ति जताई थी। रामदेव ने कंगना की निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसका इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कंगना ने जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि रामदेव उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करना बंद करें। इन्हीं बयानों को लेकर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) से सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने साफ कह दिया है कि वे अब इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

पढ़ें :- कंगना रनौत ने योग गुरू रामदेव की लगा दी क्लास, बोलीं- बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...