Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अभिनेता सोनू सूद ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया निमंत्रण, राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चा हुई तेज

अभिनेता सोनू सूद ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया निमंत्रण, राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चा हुई तेज

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने बिहार के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह को न्योता भेजा है। उन्होने छोटे सरकार को मुंबई आने का न्योता दिया है। दोनों के बीच वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात हुई है। वहीं सोनू सूद ने यह भी कहा है कि वह बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर ​भी आने की बात कही है। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

पढ़ें :- जेल से बाहर आने को तैयार बाहुबली विधायक अनंत सिंह, तैयार की जा रही तीन करोड़ की कार, हाईकोर्ट ने दी जमानत

जानकारी के अनुसार अभिनेता सोनू सूदर और मोकामा से जनता दल यूनाईटेड के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बीच हाल ही में बातचीत हुई, जिसके दौरान अभिनेता ने उन्हें मुंबई आने का निमंत्रण दिया है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात आपसी संवाद और संभावित सहयोग के उद्देश्य से हो सकती है। अनंत सिंह जिन्हें बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली और विवादित नेता के रूप में जाना जाता है। वह अक्सर अपने बयानों और गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की मदद के कारण एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी पहचान बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक मुंबई में संभावित मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सामाजिक कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम या तारीख घोषित नहीं की गई है। इस न्योते के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट होगी या फिर इसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य भी छिपा हो सकता है। फिलहाल दोनों ही पक्षों की ओर से इस पर अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Advertisement