नई दिल्ली। साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर (South Actress Seerat Kapoor) हाल ही में उन पर भद्दा कमेंट करने वाले एक शख्स पर भड़क गईं और फटकार लगा दी। दरअसल, 8 मार्च को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (South Superstar Allu Arjun) ने 44वां जन्मदिन (44th Birthday) मनाया है। इस मौके पर सीरत ने उनके साथ एक्टर के ही प्राइवेट जेट (Private Jet) में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में उन्हें बर्थडे विश किया। सीरत ने अल्लू को टैग भी किया था।
पढ़ें :- दोस्त उड़ाते थे पिता के रिक्शा चलाने का मजाक, बेटे ने पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC और बना IAS
प्राइवेट जेट की वो तस्वीरें सुर्खियों में रहीं थीं। अब हाल ही में सीरत ने अपनी सिंगल तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बोल्ड लुक (Bold Look) में दिखी हैं। जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर की तारीफ कर रहे थे, वहीं एक शख्स ने लिखा, अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी (Allu Arjun Property)। इस भद्दे कमेंट के साथ उस शक्स ने एक इमोजी भी कमेंट किया, जिसमें आंखों में दिल बना हुआ था।
आमतौर पर सेलेब्स इस तरह के कमेंट नजरअंदाज करते हैं, लेकिन सीरत ने कमेंट पर भड़ककर जवाब देते हुए लिखा, सिर्फ कोई इमोजी जोड़ देने से बात सम्मानजनक नहीं हो जाती सर। कोई भी महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती। उसकी अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज होती है। तारीफ कीजिए, लेकिन मालिकाना हक जताकर नहीं। भगवान आपका भला करे।”
पढ़ें :- राहुल गांधी की सबसे बड़ी रैली को स्थगित करने की मांग, व्यापारी संघ ने धनतेरस और दिवाली पर बड़े नुकसान की जताई आशंका
बता दें कि साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर (South Actress Seerat Kapoor) अक्सर अन्य सेलेब्स के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। बर्थडे के अलावा भी उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।
जानें कौन हैं सीरत कपूर?
सीरत कपूर (Seerat Kapoor) एक इंडियन एक्ट्रेस, कोरियोग्राफर और मॉडल हैं। उन्होंने 2014 की तेलुगु फिल्म रन राजा रन से एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसेक बाद वो बॉलीवुड फिल्म जिद में नजर आई थीं। सीरत को 2023 की सीरीज सेव द टाइगर्स और 2024 की फिल्म भामाकल्पम 2 में देखा जा चुका है।