Dahi Bhalla Recipe: होली और रमजान का पावन माह एक साथ पड़ रहा है। ऐसे में घरों में तरह तरह के पकवानों को बनाने का सिलसिला चल रहा है। दही भल्ला थाली में परोस कर जायके में चार चांद लगा सकती है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
दही भल्ले खाने में थोड़ा मीठा और नमकीन होता है। कई लोगो को शिकायत होती है कि उनके दही भल्ले सॉफ्ट नहीं होते है। आज हम आपको दही भल्ले बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इससे सॉफ्ट और टेस्टी होंगे।
दही भल्ला बनाने के लिए जरुरी सामान
उड़द दाल – आधा किलो
जीरा दरदरा कुटा – 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 4 बड़े चम्मच
हींग – 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 2-3 छोटा चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
अदरक कुटा – 1 छोटा चम्मच
कश्मीरी मिर्च पाउडर 2 छोटा चम्मच –
हरी मिर्च कटी – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती 1 कप –
काजू कटे – 1/2 कप
किशमिश – 1/2 कप –
अनार दाने 2-3 बड़े चम्मच –
मीठी दही – 1 कप
इमली की चटनी – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरत के मुताबिक
सादा नमक – स्वादानुसार
दही भल्ला बनाने का तरीका-
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
दही भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल को साफ करके उसे धोने के बाद लगभग 3 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। तय समय बाद उड़द दाल को पानी से निकालकर मिक्सी में पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब तैयार पेस्ट में हींग पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से फेंटे। अब उड़द दाल पेस्ट में भुना जीरा, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, काजू, किशमिश और स्वादानुसार नमक मिला दें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें तैयार दाल पेस्ट के भल्ले बनाकर डालें। भल्ले बनाने से पहले हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लें, जिससे भल्ले का पेस्ट हाथ पर ना चिपके। भल्लों को हल्का सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
भल्ले जब बन जाएं तो उन्हें नमक के गर्म पानी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से भल्लों का एक्ट्रा तेल निकल जाएगा और वो नरम हो जाएंगे। इसी तरह दाल के पेस्ट के सारे भल्ले तैयार कर लें। अब तैयार भल्लों का पानी निचोड़कर उन्हें एक प्लेट में डालकर उनके ऊपर मीठी दही, इमली की चटनी, हरी धनिया पत्ती, अनार दाना, चाट मसाला, गरम मसाला और थोड़ा सा भुना जीरा छिड़क दें। आपके होली स्पेशल सॉफ्ट खट्टे-मीठे दही भल्ले सर्व करने के लिए तैयार हैं।