Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Aditi Rao Hydari-Siddharth Marriage: 400 साल पुराने वानापर्थी मंदिर में अदिति-सिद्धार्थ ने गुपचुप रचाई शादी

Aditi Rao Hydari-Siddharth Marriage: 400 साल पुराने वानापर्थी मंदिर में अदिति-सिद्धार्थ ने गुपचुप रचाई शादी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ से 400 साल पुराने वानापर्थी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सीक्रेट वेडिंग कर ली है। बता दें कि यह कपल पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

पढ़ें :- एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट

अब हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में कपल की केमिस्ट्री को देखकर फैंस भी काफी खूश नजर आ रहे हैं।

अदिति (Aditi Rao Hydari) ने अपने इस खास मौके पर सिंपल सुनहरी साड़ी पहनी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नथ झुमके, चूड़ियाँ और चोकर नेकलेस पहनकर अपने आउटलुक को कंप्लीट किया।


वहीं, सिद्धार्थ ने सफेद रंग का कुर्ता और लुंगी पहनी हुई थी, जिसमें वो बेहद ही शानदार दिखाई दे रहे थे। हालांकि दोनों के फैंस भी उनकी इन फोटोज को देखकर खुद को लाइक्स और कॉमेंट्स करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

एक यूजर ने उन्हें कॉमेंट करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने भी उनके भविष्य के लिए बधाईयां दी हैं। साथ ही फैमिली और फ्रेंड्स भी एक के बाद एक कॉमेंट्स करते हुए अपने रिएक्शंस दे रहे हैं।


बता दें कि दोनों की यह पहली शादी नहीं है। अदिति (Aditi Rao Hydari) की पहली शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ चार साल ही चला। वहीं, सिद्धार्थ की पहली शादी से उनका तलाक हो गया था।

पढ़ें :- Video-'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद से नोरा फतेही ने झाड़ा पल्ला, बोलीं- ‘तीन साल पहले किया शूट, हिंदी गाने का नहीं था आइडिया’

सिद्धार्थ साउथ के शानदार एक्टर और सिंगर हैं। उनका जन्म 17 अप्रैल 1979 में तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2003 में तमिल फिल्म बॉयज से की थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म रंग दे बसंती में भी काम किया था।

 

पढ़ें :- चंदीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर : जिम से निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर प्रीत नागरा के ऊपर हुई 9राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
Advertisement