Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मतदान को बाधित करने के लिए ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बांटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहा प्रशासन : अखिलेश यादव

मतदान को बाधित करने के लिए ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बांटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहा प्रशासन : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उप्र में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है और मतदान को बाधित करने के लिए ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बाँटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहा है।

पढ़ें :- US -Iran War postpone : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर एलान- पांच दिन तक पावर प्लांट पर नहीं करेंगे अटैक

ये एक तरह से संविधान द्वारा दिये गये वोटिंग के अधिकार को छीनने का ग़ैर-क़ानूनी कृत्य है। इसे एक अपराध की तरह दर्ज करके तुरंत कार्रवाई की जाए अन्यथा माननीय सर्वोच्च से ये अपील होगी कि वो स्वतः संज्ञान लेते हुए पक्षपाती शासन-प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दे।

Advertisement