Premanand Maharaj: उत्तर प्रदेश के वृंदावन के प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को शुक्रवार की रात अचानक सीने में तेज दर्द होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को हॉस्पिटल की तरफ से दिए गए अपडेट के अनुसार प्रेमानंद महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार शाम श्रीराधारानी की संध्या आरती में प्रेमानंद जी महाराज शामिल थे। बताया गया कि तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद भी वे आरती में लीन रहे।
कुछ ही देर में उनका पूरा शरीर पसीने में भीग गया। दर्द बढ़ता चला गया। शिष्यों ने उनकी हालत देखकर फौरन उन्हें वृंदावन के राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती करवाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमानंद महाराज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है और सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए और लोगो को दर्शन दिए और सत्संग किया। उन्होंने डेली की तरह एकांतिक वार्ता भी की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj)को शुक्रवार की रात अचानक सीने में दर्द होने लगा। आनन फानन में उन्हें रामकृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप कराया था।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
जांच के बाद आठ बजे रात में उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को किडनी की बीमारी है। उनकी डायलिसिस होती रहती है।