लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पर्व और आगामी त्योहारों को देखते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कि किसी भी सूरम में मिलावटखोरी को सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि, ‘पर्व व त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच का कार्य तेज किया जाए।
पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन
पर्व व त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की जांच का कार्य तेज किया जाए।
मिलावटखोरी आमजन के जीवन से खिलवाड़ है।
किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को सहन नहीं किया जाएगा।
मिशन रूप में प्रदेशव्यापी निरीक्षण करते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/bBA4T5wCOR
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 3, 2022
मिलावटखोरी आमजन के जीवन से खिलवाड़ है। किसी भी सूरत में मिलावटखोरी को सहन नहीं किया जाएगा। मिशन रूप में प्रदेशव्यापी निरीक्षण करते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।’ बता दें कि, नवरात्र के बाद दशहरा, दिवाली, छठ समेत कई अन्य त्योहार हैं। अक्सर त्योहारों के समय खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबर सामने आती हैं। वहीं, इसको लेकर अब मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं।