मुंबई। शुक्रवार सुबह बांद्रा में एक तीन मंजिला मकान में सिलेंडर फट गया। धमाका इतने तेज था की तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। हादसे में 22 लोग घायल हो गए 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं दस लोगों अभी भी मलवे में दबे हुए है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू हो गया। मुंबई पुलिस, अग्निशमन दल और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरी ताकत से बचाव कार्य में जुटी हैं।
पढ़ें :- T20 World Cup से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने उपकप्तान शुभमन गिल पर लिया चौकाने वाला फैसला
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 7.50 बजे हुई है। शुरुआती जांच में इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। दमकल विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जगह पर आठ दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं।
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीमें लगातार मेहनत कर रही हैं। स्थानीय लोगों में इस हादसे से दहशत का माहौल है। आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बीएमसी की स्थानीय वार्ड मशीनरी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे।
यह हादसा मुंबई के लिए एक और चेतावनी है कि पुरानी और जर्जर इमारतों की मरम्मत और सुरक्षा पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल, सभी की निगाहें बचाव कार्य पर टिकी हैं, और दुआएं की जा रही हैं कि मलबे में फंसे लोग जल्द से जल्द सुरक्षित निकल आएं।
रिपोर्ट: सतीश सिंह