Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mango peel pickle: आम खाने के बाद फेंक देते हैं इसका छिलका तो इस तरह बनाएं छिलके से आचार

Mango peel pickle: आम खाने के बाद फेंक देते हैं इसका छिलका तो इस तरह बनाएं छिलके से आचार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आम का सीजन चल रहा है। चारो तरफ आम की बहार है। घरों मैंगो शेक, खीर अचार न जाने क्या बनाया जा रहा है। बच्चे तो आम खा ऐसे ही खुश है। अधिकतर घरों में आम को खाने के बाद इसके छिलकों को फेंक दिया जाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पर क्या आप जानते है आप आम के छिलकों का अचार बना सकती हैं। यहां पके हुए आम के छिलके से आचार बनाने का तरीका बताया गया है आप चाहे तो कच्चे आम के छिलके से भी बना सकते है। तो चलिए जानते है रेसिपी।

आम के छिलके का आचार बनाने के लिए जरुरी सामग्री

4-5 आम के छिलके
1 छोटी चम्मच नमक
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च
हल्दी, धनिया पाउडर,
आमचूर पाउडर
गरम मसाला
तेल
हींग
जीरा
राई

आम के छिलके का आचार बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

सबसे पहले आप आम के थोड़े मोटे छिलके ले लें और उन्हें कुकर में डालकर करीब आधा कप पानी डाल दें।आप अपने हिसाब से 4-5 आम के छिलके ले सकते हैं और इसमें 1 छोटी चम्मच नमक और थोड़ी हल्दी डालकर रख दें।कुकर में 3 सीटी आने तक छिलकों को पकाएं और फिर उन्हें ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें।आम के छिलके में जो पानी बचा है उसे निकाल लें और छिलके में 1 चम्मच लाल मिर्च डालें।

इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर मिला लें।अब एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें उसमें हींग, जीरा, राई चटकने पर मसाले वाले आम के छिलके डाल दें।अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर जो बचा पानी था वो भी मिलाकर चलाएं।

जब सारा पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें और आम के छिलके के अचार को ठंडा होने दें।तैयार है स्वादिष्ट आम के छिलके का अचार, जिसे आप 1 साल तक आसानी से खा सकते हैं।खास बात ये है कि आप इस तरह से पके और कच्चे दौनों आम के छिलकों से अचार बना सकते हैं। यहां हमने पके आम का अचार बनाने का तरीका आपको बताया है, जो बेहद टेस्टी बनता है।

Advertisement