Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूरा हिंदुस्तान मेरा घर…पुराना सरकारी बंगला वापस मिलने के बाद बोले राहुल गांधी

पूरा हिंदुस्तान मेरा घर…पुराना सरकारी बंगला वापस मिलने के बाद बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अब उनको पुराना सरकारी आवास 12 तुगलक लेन का बंगला आवंटित कर दिया गया है। इस बीच राहुल गांधी की इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। दरअसल, राहुल गांधी असम कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर ये जवाब दिया।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

बता दें कि, ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामले में चार अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली थी। सर्वोच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश जारी कर उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी बहाल कर दी गई थी।

 

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए कल होगी वोटिंग, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Advertisement