Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हरिद्वार के बाद छत्तीसगढ़ की धर्म संसद पर छिड़ा विवाद, सभा में बोले गए राष्ट्रपिता को अपशब्द

हरिद्वार के बाद छत्तीसगढ़ की धर्म संसद पर छिड़ा विवाद, सभा में बोले गए राष्ट्रपिता को अपशब्द

By प्रिन्स राज 
Updated Date

रायपुर। हरिद्वार धर्म संसद का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि अब छत्तीसगढ़ में हुए धर्म संसद के दौरान एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। रविवार को हुए इस आयोजन में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी(Mahatma gandhi) के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

इस दौरान कालीचरण महाराज ने नाथूराम गोडसे(Nathuram Godse)  की तारीफ भी की। महात्मा गांधी के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने कालीचरण महाराज की आलोचना की है। वहीं उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

 

उधर कालीचरण महाराज का का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्र के मंत्रियों नेताओं ने भी उनकी आलोचना की है।

Advertisement