पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके है और अब वह किसी भी वक्त बिहार के मुख्यमंत्री पद से ईस्तिफा दे सकते हैं। इन सब के बीच बिहार का अगला मुख्यमंत्री को कौन बनेगा इसको लेकर एनडीए में उठा पटक मची हुई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से मांग कर रहे है। कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि वह कार्याकर्ताओं की मांग का सम्मान करते है। उन्होने कहा कि उनकी प्राथमिकता उन जिम्मेदारियों को निभाना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सौंप रखी हैं।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की दिल से कद्र करते हैं, जो उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं किसी भी तरह से मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में नहीं हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंप रखी है और उस कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाना मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। चिराग पासवान का यह बयान उस समय आया है, जब उन्हें बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा था। बिहार के भविष्य को लेकर चिराग पासवान ने एक बड़ी राजनीतिक दिशा का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि अंतिम फैसला जल्द ही एनडीए की बैठक में ले लिया जाएगा और जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी।