Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोनाली, मनीषा और लीजा के बाद इस एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, तीसरी स्टेज में हुई ऐसी हालत

सोनाली, मनीषा और लीजा के बाद इस एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, तीसरी स्टेज में हुई ऐसी हालत

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Tollywood news: कैंसर आज तक महिलाओं के लिये एक गंभीर समस्या बना हुआ है। यह आम महिलाओं के साथ न जानें कितनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी अपनी चपेट में ले चुका है। कई अभिनेत्रियां हैं जो इस बीमारी के दर्द से गुजरी चुकी हैं। इस लिटस में सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), लीजा रे (Lisa Ray) जैसी तमाम अदाकाराओं के नाम शामिल है।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें, इन सभी ने इस बीमारी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की है। अब इसी लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस हमसा नंदिनी (Hamsa nandini) का नाम भी शामिल हो गया है। जी दरअसल हमसा नंदिनी (Hamsa nandini) को स्तन कैंसर (Breast Cancer) है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्ट्रांग मैसेज शेयर किया है। आप सभी को बता दें कि हमसा नंदिनी (Hamsa nandini) साउथ की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। अब इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर अदाकारा ने अपने फैंस को ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी देगी। हमसा नंदिनी (Hamsa nandini) कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। हालाँकि हमसा ने घबराने के बजाये अपने फैंस के साथ स्ट्रांग पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमसा नंदिनी (Hamsa nandini) ने बताया कि वो कैसे इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं।

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

उन्होंने लिखा है कि, ‘करीब 4 महीने पहले उन्हें अपने ब्रेस्ट में हल्की सी गांठ महसूस हुई। इस पल उन्हें पता चल गया था कि अब उनकी जिंदगी कभी पहले सी नहीं हो पायेगी। आज से 40 साल पहले उनकी मां की मृत्यु भी स्तन कैंसर की वजह से हुई थी। तब से वो एक डर के साये में जी रही थीं। एक्ट्रेस का डर उस वक्त सच साबित हुआ। जब मेडिकल जांच में उनके ब्रेस्ट कैंसर की बात सामने आई।’

Advertisement