हैदराबाद। पुष्पा 2 (Pushpa 2) के एक्टर अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद जब हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, वो वीडियो सामने आ गया है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुलिस ने हैदराबाद भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल (Osmania Hospital) ले जाने की तैयारी हो रही है।
पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस पार्वती ने बचपन में हुई घिनौनी हरकत और शोषण का किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं-'मुझे बहुत दर्द हुआ था'
पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सुन उनके फैंस परेशान हो उठे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच भी हल्ला मच गया है। वहीं अब गिरफ्तारी के बाद का अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का पहला वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो गया है। आइए दिखाते हैं।
पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद जब हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही थी, वो वीडियो सामने आ गया है।#AlluArjunArrest #BoycottBollywood #AtulSubhashsuicidecase Nikita #BreakingNews pic.twitter.com/m15EEURVLN
— santosh singh (@SantoshGaharwar) December 13, 2024
पढ़ें :- Viral video: सीएम योगी के पास पहुंचा एक बच्चा, CM ने पूछा क्या चाहिए? उसने कान में बोला-चिप्स चाहिए...
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ पुलिस भी दिखाई दे रही है। अल्लू लिफ्ट से पुलिस के साथ नीचे जाते दिख रहें हैं। अल्लू अर्जुन का ये वीडियो देख फैंस परेशान हो उठे हैं, उनका कहना है कि इसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की क्या गलती है? वहीं वीडियो में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी भी नजर आ रहीं हैं, वे थोड़ा इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन फिर अल्लू अर्जुन उन्हें समझाते दिख रहें हैं।