मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) में महायुति बंपर जीत की ओर अग्रसर है। महायुति (Mahayuti) 220 सीटों पर आगे चल रही है। इस जीत पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि लैंडस्लाइड विजय हमलोग को मिला है। महायुति (Mahayuti) के काम पर बहुमत मिला है। बंपर बहुमत मिला है।
पढ़ें :- यूपी में आज से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़े आने के बाद तीनों पार्टी मिलकर तय कर लेंगे। हम लोग बैठकर सीएम पद पर फैसला कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा सीट जीतने का मतलब सीएम नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की तमाम मतदाताओं को घन्यवाद देता हूं। हमारी लड़की बहिन, किसान, भाई और वरिष्ठ नागरिकों को घन्यवाद देता हूं।
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि महायुति (Mahayuti) के काम के उपर जनता ने मोहर लगा दिया है। इसलिए जनता ने हम पर भरोसा किया है। महायुति (Mahayuti) के तमाम कार्यकर्ता को घन्यवाद। ठाकरे परिवार को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। केवल आरोप की राजनीति करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हमेशा सहयोग और मदद दिया है। आगे का निर्णय हमलोग तय कर लेंगे।