Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सीएम सस्पेंस ! के बाद शुरू हुआ डिप्टी सीएम कौन का ‘खेल’, रेस में आए ये नाम

सीएम सस्पेंस ! के बाद शुरू हुआ डिप्टी सीएम कौन का ‘खेल’, रेस में आए ये नाम

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार चुनाव का परिणाम आने के बाद लगातार पार्टी में पद को लेकर चर्चाए हो रही  हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद ने जैसे ही अपना इस्तीफा सौंपा, राज्य में कौन बनेगा उप-मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के 200 पार होते ही सीएम पद को लेकर ‘नो वैकेंसी’ का बोर्ड लग गया। अब उप-मुख्यमंत्री के ‘खेल’ में जाति संतुलन का भी कीड़ा काट रहा है तो जेंडर का भी। पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का ही ट्रंपकार्ड महिलाएं हैं। अब इन दोनों की सोच को साधते हुए क्या समीकरण सामने आता है, उसका खुलासा लगभग 19 नवंबर को हो जाएगा। अब चर्चा किस-किस के दरवाजे दस्तक दे रहा है, जानते हैं…

पढ़ें :- VIDEO: बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन ऑटो चलाकर आरजेडी विधायक अजय दांगी पहुंचे विधानसभा, सुरक्षा कर्मियों ने नहीं दी इंट्री

महिला में कौन बन सकती है डिप्टी सीएम ?

वहीं अगर केंद्र भाजपा के सूत्रों की माने तो महिला को लेकर इस बात को लेकर मंथन हो रहा है कि इस बार महिला कार्ड से या तो सवर्ण या पिछड़ा/ अतिपिछड़ा दोनों की कार्ड खेला जाए। यानि एक टिकट पर दो खेला। इस लिहाज से सवर्ण और महिला दोनों को एक कार्ड से लेने की दृष्टि से श्रेयसी सिंह का नाम आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ पिछड़ा और महिला कार्ड को ध्यान में रख कर जिस महिला विधायक पर पार्टी दाव खेल सकती है, उस विधायक का नाम रमा निषाद है।

पिछड़ा से कौन बन सकती है डिप्टी सीएम?

अगर पुरुष में पिछड़ा को देना होगा तो उनमें पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव का नाम आता है। दूसरा नाम वर्तमान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम आता है। ये पहले भी उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। और वर्तमान विधानसभा चुनाव का नेतृत्व भी इन्होंने ही किया था।

पढ़ें :- बिहार में नहीं चलेगा मंत्रिमंडल का पुराना फॉर्मूला, जेडीयू-बीजेपी में 12-22 नहीं, 50-50 पर बनेगी बात?

सवर्ण में कौन?सवर्ण में दो नाम काफी तेजी से परवान पा रहे हैं। इनमें एक नाम पूर्व स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय का नाम आ रहा है। मंगल पांडेय का अच्छा संबंध रहा है। अगर सीएम नीतीश कुमार से लिया गया तो मंगल पांडेय को फेवर कर सकते हैं। सवर्ण से पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी नाम चला, पर उनके बारे में विधानसभा अध्यक्ष बनने की बात चल रही है . सवर्ण में उप मुख्यमंत्री के रूप में विधायक रजनीश कुमार की चर्चा भी हो रही है। ये पार्टी के सचेतक भी रहे हैं। ये बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में भी रहे हैं। दिल्ली लॉबी से इनके नाम की चर्चा है।

Advertisement