नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत के बाद अब टीम वतन वापस लौट रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी बारबाडोस से स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुके हैं। भारत पहुंचने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैंस के लिए एक मैसेज शेयर किया है। इसमें उन्होंने फैंस को जीत के जश्न में शिरकत करने के लिए खास निमंत्रण दिया है।
पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल
दरअसल, टी20 विश्व में मिली जीत के बाद टीम इंडिया की गुरुवार को मुंबई में विक्ट्री परेड होगी। इसको लेकर रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, हम आप सभी के साथ इस खास पल को इंजॉय करना चाहते हैं। तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विक्ट्री परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं। ट्रॉफी घर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने दिल और ट्रॉफी वाली इमोजी भी लगाई।
, we want to enjoy this special moment with all of you. So let’s celebrate this win with a victory parade at Marine Drive & Wankhede on July 4th from 5:00pm onwards.
It’s coming home
पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 3, 2024
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। भारत ने जब 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब भी मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। उस वक्त भारतीय खिलाड़ियों को एक खुली बस में घुमाया गया था।