Agneepath Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ने सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए ‘अग्निपथ’ योजना लेकर आई है। केंद्र सरकार की इस योजना का युवा बड़े स्तर पर विरोध कर रहे हैं। यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में इसको लेकर विरोध हो रहा है। विपक्षी दल इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा रहे हैं।
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
इस बीच सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं की एक वीडियो को भी ट्वीट किया है, जिसमें युवा अपनी तकलीफ बता रहे रहे हैं।
देश के भावी सैन्य बलों पर बल का दुरुपयोग करके भाजपा सरकार युवाओं का मनोबल गिरा रही है। ‘भारत माता’ का उद्घोष झूठे दिखावे का नहीं; सच्ची देशभक्ति का प्रतीक होना चाहिए।
सेना का ठेकेदारीकरण देश और सच्चे देश भक्त युवाओं के लिए विश्वासघात के समान है।
फ़ौज आउटसोर्स का विषय नहीं है। pic.twitter.com/hSfiHuyV9D
पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 16, 2022
इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लिखा है कि, ‘देश के भावी सैन्य बलों पर बल का दुरुपयोग करके भाजपा सरकार युवाओं का मनोबल गिरा रही है। ‘भारत माता’ का उद्घोष झूठे दिखावे का नहीं, सच्ची देशभक्ति का प्रतीक होना चाहिए। सेना का ठेकेदारीकरण देश और सच्चे देश भक्त युवाओं के लिए विश्वासघात के समान है। फ़ौज आउटसोर्स का विषय नहीं है।’
देश की सुरक्षा कोई अल्पकालिक या अनौपचारिक विषय नहीं है, ये अति गंभीर व दीर्घकालिक नीति की अपेक्षा करती है। सैन्य भर्ती को लेकर जो ख़ानापूर्ति करनेवाला लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा।
‘अग्निपथ’ से पथ पर अग्नि न हो।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 16, 2022
पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत
वहीं, इससे पहले भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि, ‘देश की सुरक्षा कोई अल्पकालिक या अनौपचारिक विषय नहीं है, ये अति गंभीर व दीर्घकालिक नीति की अपेक्षा करती है। सैन्य भर्ती को लेकर जो ख़ानापूर्ति करनेवाला लापरवाह रवैया अपनाया जा रहा है, वो देश और देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए घातक साबित होगा। ‘अग्निपथ’ से पथ पर अग्नि न हो।’