Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US में वोटिंग से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप को बनाया निशाना

US में वोटिंग से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप को बनाया निशाना

By Abhimanyu 
Updated Date

US-Iran Tensions : अमेरिका में मंगलवार को मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले मिडिल ईस्ट में फिर तनाव बढ़ गया है, क्योंकि अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप (Qeshm Island) पर हमले ताबड़तोड़ हमले किए हैं। जिसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का एक नया दौर शुरू होने की आशंका है।

पढ़ें :- ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 10 मिनट में कर सकते हैं तबाह, खामेनेई का पलटवार

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ईरान के केश्म द्वीप पर कम से कम पांच जोरदार धमाके हुए। कुछ दूर पर बंदर लेंगेह शहर में भी धमाका हुआ। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि यह हमला अमेरिका ने किया है। हालांकि, ईरानी मीडिया ने इन हमलों के पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है।

दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के दो MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। बता दें कि केश्म द्वीप करीब 1,445 वर्ग किलोमीटर में फैला, ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है, जो एक बड़ा सैन्य ठिकाना है। यह पहले फ्री-ट्रेड जोन और टूरिस्ट स्पॉट के लिए जाना जाता था। होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण के लिए ईरान के लिए यह एक अहम ठिकाना हैं।

AP के अनुसार, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपतिट्रंप पर ईरान के खिलाफ एक बार फिर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं। वह अमेरिका में मंगलवार को होने वाले मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हवाई हमलों की नई कार्रवाई शुरू करने के पक्ष में हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर से युद्ध छिड़ सकता है।

पढ़ें :- ईरान 3 छोटी शर्तों पर होर्मुज खोलने को तैयार, परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी कही बड़ी बात
Advertisement