पढ़ें :- Bharat GI Tag Coffee : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जीआई टैग वाली भारत कॉफी का स्वाद चखा,कहा— 'Wow'
250 अरब डॉलर का निवेश
इस समिट की सबसे बड़ी सफलता बुनियादी ढांचे के लिए 250 अरब डॉलर से अधिक के निवेश कमिटमेंट को माना जा रहा है। यह निवेश डेटा सेंटर, Cloud Infrastructure और AI computing capabilities बढ़ाने में लगाया जाएगा। इससे भारत का digital infrastructure, मजबूत होगा और Tech Sectorको अभूतपूर्व गति मिलेगी।
डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और जियो ने अगले सात वर्षों में करीब 109.8 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। यह पैसा देशभर में State-of-the-art data center, Cloud Platform और एआई सेवाओं के विकास पर खर्च होगा। कंपनी का लक्ष्य भारत को एआई और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
वहीं अडानी समूह ने भी 2035 तक एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर निवेश की योजना पेश की है। इसी के साथ Microsoft ने इस दशक के अंत तक AI expansion in the Global South के लिए 50 अरब डॉलर तक निवेश की योजना बनाई है। कंपनी पहले ही भारत में 17.5 अरब डॉलर के निवेश का रोडमैप दे चुकी है।
गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करीब 15 अरब डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के साथ एक Full-stack AI hub तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में गीगावॉट स्तर की कंप्यूटिंग क्षमता और International Subsea Cable Gateway शामिल होगा।