Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत हैं क्योंकि वो मछली खाती हैं…शिंदे सरकार के मंत्री का बयान

ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत हैं क्योंकि वो मछली खाती हैं…शिंदे सरकार के मंत्री का बयान

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री विजय कुमार गावित का एक बयान आया है, जिसको लेकर अब बहस छिड़ गयी है। मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हर दिन मछली खाती हैं। इसलिए उनकी आंखें और त्वचा खूबसूरत हैं। यही नहीं उन्होंने लोगों को मछली खाने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, मछली खाने से आपकी आंखें भी खूबसूरत होंगी। विजयकुमार गावित महाराष्‍ट्र के नंदुरबार से बीजेपी नेता हैं और सरकार में आदिवासी विकास मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

पढ़ें :- Maharashtra News : पुणे एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, फ्लाइट में सवार थे 180 यात्री

दरअसल, धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित मौके पर मौजूद मछुआरों को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान मंत्री विजय कुमार गावित ने कहा, क्या आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी हैं? मेंगलुरु में समुद्र तट पर रहने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत और चमकीली दिखती हैं, क्योंकि वह हर दिन मछली खाती हैं। साथ ही कहा कि, मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं। उनकी आंखे चमकीली लगती हैं। कोई भी देख ले तो कायल हो जाए।

 

पढ़ें :- Maharashtra News : Maha Vikas Aghadi ने सीट बंटवारे का किया एलान, जानें कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
Advertisement