1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. धूप से आकर तुंरत पानी पीने पर हो गई है गले में खराश, तो इन घरेलू उपचार से मिलेगी आराम

धूप से आकर तुंरत पानी पीने पर हो गई है गले में खराश, तो इन घरेलू उपचार से मिलेगी आराम

धूप से आकर ठंडा पानी पीने की आदत की वजह से अक्सर गले में खराश या गले की समस्या होने लगती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप गले की खराश से छुटकारा पा सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

धूप से आकर ठंडा पानी पीने की आदत की वजह से अक्सर गले में खराश या गले की समस्या होने लगती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप गले की खराश से छुटकारा पा सकते है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

अगर आपके गले में खराश हो गई हो तो नमक के पानी से कु्ल्ला करें। ऐसा करने से गले को आराम मिलेगा। नमक के पानी से कुल्ला करने से गले की सूजन में आराम मिलता है। हीलिंग गुण मिलते हैं। नमक के पानी से कुल्ला करने से गले में जमा बलगम बाहर निकलता है और खांसी में भी आराम मिलती है। मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते है और गले को आराम मिलती है।

शहद से भी गले की खराश में आऱाम मिलता है। शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स गले को समस्या में आराम पहुंचाते है। शहद को हल्का गर्म करके खा सकती है। ऐसा करे से गले को आराम मिलेगा।

इसके अलावा गले की खराश में अदरक भी फायदेमंद होती है। इसके लिए अदरक को छिलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके पी लें। फायदा होगा।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...